जबलपुर में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले अब पत्रकार नील तिवारी बने शिकार

पत्रकार नील तिवारी पर हुए हमले पर आक्रोशित हुए पत्रकार, जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने दिए एडिशनल एसपी लेवल की जांच के निर्देश। जबलपुर में पत्रकारों पर हमले आजकल आम बात हो चुकी है, आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पत्रकारों पर दबाव बनाने या अन्य कारणों से उनके ऊपर हमले किए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जो पत्रकार दिन रात पुलिस सहित प्रशासन की मदद को जुटे होते हैं उनकी मदद के लिए पुलिस या प्रशासन कभी आगे नहीं आता। भानतलैया निवासी पत्रकार नील तिवारी पर बीते 3 सालों में चार बार हमले हो चुके हैं। लेकिन आज तक किसी मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। ताजा मामले में आराधना शुक्ला और उसके पिता के द्वारा लोहे की रोड से उनके सिर पर संघातिक चोट पहुंचाई गई, उन्हें सर पर 4 टांके लगे, लेकिन पुलिस ने मामूली धारा पर मामला दर्ज किया। आज बड़ी संख्या में जबलपुर के पत्रकार संगठनों सहित पत्रकार जबलपुर के पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए पहुंचे, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी लेवल पर इस मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए है।

Share this content:

Post Comment

You May Have Missed